{"_id":"656783309893af19d408ced7","slug":"teachers-organised-rally-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-6157-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक शिक्षकों ने निकाला मशाल जलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: माध्यमिक शिक्षकों ने निकाला मशाल जलूस
Thu, 30 Nov 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
एक दिसंबर को शिक्षक संघ करेगा विधानसभा का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों ने अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद से मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। इसके साथ ही शिक्षक संघ के एक दिसंबर को विधानसभा के घेराव में शामिल होने की बात कही।
जिलाध्यक्ष महेश राम व जिला मंत्री गिरिजानंद यादव के नेतृत्व जुलूस निकाला गया। जुलूस के बाद मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश में अद्यतन कार्यरत तदर्थ शिक्षकों को विनियमित किया जाए। नौ नवंबर 2023 को जारी आदेश वापस लिया जाए। पुरानी पेंशन योजना पुनः बहाल की जाए। वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को सम्मान जनक मानदेय दिया जाए। एनपीएस के घोटाले की सीबीआई जांच कराई जाए।
जिला मंत्री गिरिजानंद यादव ने कहा कि डीआईओएस एनपीएस व जीपीएफ का हिसाब नहीं दे रहे हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण में अनेक गड़बड़ियां संज्ञान में आ रही हैं। शिक्षकों का कोई भी काम समय से नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान अतिकुल्लाह खान, शोएब अहमद सिद्दीकी, कलीमुल्लाह, विनोद उपाध्याय, सदरे आलम, विवेकानंद यादव, जयप्रकाश, अभय शंकर शुक्ला, बृजलाल, धर्मेंद्र, पिंटू यादव, फूलचंद वर्मा, उमेश चंद, विजय कुमार यादव मौजूद रहे।