फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teachers of HRPG College protested by wearing black bands

Sant Kabir Nagar News: एचआरपीजी काॅलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन

Tue, 25 Mar 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 25 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Teachers of HRPG College protested by wearing black bands
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को इकाई शिक्षक संघ के नेतृत्व में सभी शिक्षकों ने एआईफुक्टो (अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ) व फुपुक्टा (उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ) के आह्वान पर सरकार की शिक्षा एवं शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति के गलत क्रियान्वयन पर विरोध जताया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के मुख्य नियंता एवं एआईफुक्टो के पूर्व जोनल सेक्रेटरी प्रो. राजेश चंद्र मिश्र ने कहा कि यह सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति को जल्दबाजी में लागू करके उच्च शिक्षा को बर्बाद करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के अधिकतर राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के पास संसाधनों की कमी है। उन्हें सुधारने पर सरकार ध्यान नहीं दें रही है। इकाई शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. विजय कृष्ण ओझा ने कहाकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के गलत क्रियान्वयन के कारण आज विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा को लेकर उत्साह कम हो रहा है।
विज्ञापन

वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ. शशिकांत राव ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है एवं उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। सुआक्टा के पूर्व महामंत्री विनय सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा के बजट में कटौती कर रही है तथा शिक्षा का बाजारीकरण कर रही है जो कि राष्ट्रहित में नहीं है। शिक्षिका डॉ. नेहा सिंह ने कहा कि सरकार यदि हमारी मांगों को नहीं मानेगी तो शिक्षक आगे वृहद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रो. गणेश श्रीवास्तव, प्रो. विजय राय, प्रो. दिनेश गुप्ता, प्रदीप कुमार, विद्याभूषण, डॉ. मनोज मिश्रा, फखरे आलम, अभय गुप्ता, दीप्शी सिंह, विजय बहादुर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed