{"_id":"6383a54e4ce6494fbf35e28d","slug":"teachers-do-not-stay-at-night-in-kasturba-vidyalaya-khalilabad-news-gkp458938829","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कस्तूरबा विद्यालय में रात में नहीं रुकतीं शिक्षिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कस्तूरबा विद्यालय में रात में नहीं रुकतीं शिक्षिकाएं
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी अवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद में साइकिल चलातीं छात्राएं।
- फोटो : KHALILABAD
कस्तूरबा विद्यालय में रात में नहीं रुकतीं शिक्षिकाएं
एडी बेसिक के निरीक्षण में सभी कर्मचारी मिले नदारद
संतकबीरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। एक माह पहले एडी बेसिक के निरीक्षण में मेंहदावल व बघौली में स्थिति खराब मिली थी। शनिवार देर शाम एडी बेसिक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय खलीलाबाद के निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षिकाएं अनुपस्थित मिलीं। विद्यालय भवन का रखरखाव ठीक नहीं मिला। एडी बेसिक ने अनुपस्थित शिक्षिकाओं का वेतन रोकते हुए वार्डेन से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही है।
सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक बस्ती व गोरखपुर मंडल डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने शनिवार शाम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खलीलाबाद का निरीक्षण किया। वहां पर कोई भी स्थायी शिक्षिका मौके पर मौजूद नहीं मिलीं। मौके पर मौजूद वार्डेन प्रतिभा सिंह से जब एडी बेसिक ने शिक्षिकाओं की अनुपस्थिति का कारण पूछा तो वह कुछ बता नहीं सकीं।
इसके बाद एडी बेसिक ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कस्तूरबा बालिका विद्यालय खलीलाबाद केा निरीक्षण में स्थायी शिक्षिका अनुपस्थित मिलीं। अनुपस्थित का कोई कारण रजिस्टर पर दर्ज नहीं था, जबकि सभी फुल टाइम शिक्षिकाओं को रात्रि निवास विद्यालय में करना है। इसकी शिकायत लगातार मिल रही थी।
विज्ञापन
वार्डेन भी सही जवाब नहीं दे पाईं। विद्यालय भवन का रखरखाव ठीक नहीं है। जिले स्तर से इसकी मानीटरिंग नहीं की जा रही है। विद्यालय का कीचन भी काफी खराब मिला। सफाई ठीक नहीं थी। रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है और सभी अनुपस्थित शिक्षिकाओं को वेतन रोका जाएगा। वार्डेन से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।