फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teachers depart to delhi

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली रवाना हुए शिक्षक

Mon, 30 Apr 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Apr 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
teachers depart to delhi
दिल्ली में धरना देने के लिए जूनियर हाई स्कूल से रवाना होते अटेवा के शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 30 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैंदान में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जनपद से सात बसों व ट्रेनों से विभिन्न संगठनों के लोग रविवार को रवाना हुए। इसमें अटेवा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान, महामंत्री हरिकिशोर सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज चौधरी, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, कोषाध्यक्ष सुरेश मौर्या, असरारुल हक अंसारी, अनुराग जायसवाल, चंद्रेश यादव, रमेश कुमार, प्रेमनाथ, राजेंद्र मौर्य, किरन बाला, रामकेश गौतम, कन्हैया लाल, भीमसेन शामिल रहे।
विज्ञापन


सांथा और मेंहदावल प्रतिनिधियों के अनुसार, पुरानी पेंशन बहाली करने के लिए दिल्ली में 30 अप्रैल को होने वाले अटेवा आंदोलन के समर्थन में रामलीला मैदान में रविवार को सांथा ब्लाक के शिक्षकों का जत्था बस से रवाना हुआ। शिक्षकों ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली करने के शासन के निर्णय तक आंदोलन को पूरा समर्थन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


शिक्षकों की रैली वाले बस को ब्लाक प्रमुख सांथा वीरेंद्र कौन्नजिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरानी पेंशन बाहाली के लिए शुभकामनाएं भी दीं। शिक्षक नेता अमरेश बहादुर सिंह ने कहा कर्मचारियों के लिए पेंशन सेवानिवृति के बाद महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधा होती है। नवीन पेंशन योजना में पेंशन भुगतान धनराशि पुरानी पेंशन योजना जैसी स्थायित्व नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में शासन को कर्मचारियों केेेे पुरानी पेंशन योजना के बहाली के विषय पर गंभीरता पूर्वक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए चल रहे आंदोलन को पूरा समर्थन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद भी कर रही है। इस दौरान दयाशंकर सिंह, विपिन शुक्ला, इलियास अहमद, इस्माइल, अरशद, अमरेंद्र आदि  लोग उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed