{"_id":"651ef33922b399ed830dadf8","slug":"teachers-clamor-for-old-pension-promotion-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-3818-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन, पदोन्नति के लिए शिक्षकों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पुरानी पेंशन, पदोन्नति के लिए शिक्षकों ने भरी हुंकार
विज्ञापन
नौ अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले धरने में शिक्षक होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद शर्मा के आह्वान पर 21 सूत्री मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को बीआरसी सेमरियावां पर ब्लाॅक अध्यक्ष मो. आजम की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक के बाद शिक्षकों ने मांगों को लेकर हुंकार भरी।
जिला उपाध्यक्ष जफीर अली करखी ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली, पदोन्नति, स्थानांतरण, समायोजन, चिकित्सा सुविधा सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक वर्षों से आंदोलनरत हैं। शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नही किया जा रहा है। नौ अक्तूबर को लखनऊ में वृहद धरने को लेकर शिक्षकों ने बैठक कर ब्लॉक स्तर पर रणनीति बनाई। ब्लाॅकों से काफी संख्या में लखनऊ पहुंचने की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। शिक्षकों को न्याय पंचायतवार जिम्मेदारी सौंपी गई। ब्लॉक अध्यक्ष मो आजम ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलनरत है। शिक्षकों की समस्याएं वर्षों से लंबित हैं। पदोन्नति कई साल से नही हुई। इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री शोएब अख्तर, कोषाध्यक्ष राम निवास, मनोज कुमार अनिल, फूल चंद बैरागी, सुहेल अहमद, असरारुल हक, जुबेर अहमद, सौरभ सिन्हा और शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।