{"_id":"6ad3d73cb107c54dba0c76c1","slug":"teachers-and-children-in-schools-will-be-provided-with-identity-cards-khalilabad-news-c-209-1-kld1010-159154-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में शिक्षकों, बच्चों को देंगेे पहचान पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में शिक्षकों, बच्चों को देंगेे पहचान पत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। पीएमश्री योजना तहत चयनित सभी विद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों को शैक्षिक सत्र 2026-27 में पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। पहचान पत्रों से विद्यालयी गतिविधियों, शैक्षणिक भ्रमण, प्रतियोगिताओं और अन्य कार्यक्रमों में शिक्षकों व विद्यार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के साथ उनकी सुरक्षा में भी मदद मिलेगी।
बीईओ गरिमा यादव ने बताया कि ब्लॉक में दो पीएमश्री विद्यालय संचालित हैं। इनके शिक्षकों के पहचान पत्र पर मानव संपदा पहचान संख्या, नाम, पदनाम, पिता व पति का नाम, जन्म तिथि, विद्यालय, विकासखंड, जनपद, पता, रक्त समूह व मोबाइल नंबर दर्ज होगा।
इसके साथ ही नवीनतम रंगीन फोटो, शिक्षक के हस्ताक्षर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर, विद्यालय की मुहर व पीएमश्री और बेसिक शिक्षा विभाग के लोगो भी अंकित होंगे। विद्यार्थियों के पहचान पत्र पर नाम, विद्यालय, कक्षा, ब्लॉक और जनपद, प्रवेशांक या अपार आईडी, जन्मतिथि, रक्त समूह, माता-पिता या अभिभावक का नाम, पूरा पता और अभिभावक का मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा।