फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teacher will not be able to do duty without letter

बिना परिचय पत्र के ड्यूटी नहीं कर सकेंगे कक्ष निरीक्षक

Tue, 28 Feb 2017 11:40 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 28 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
teacher will not be able to do duty without letter
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होने जा रही है। परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। कक्ष निरीक्षकों का परिचय पत्र बन कर तैयार हो गया है। इसे विद्यालयों पर भेजे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के चलते बोर्ड परीक्षा की तैयार ठप सी हो गई थी। चुनाव समाप्त होते ही परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय में बोर्ड परीक्षा में लगने वाले कक्ष निरीक्षकों के परिचय   पत्र को बनाने का कार्य तेजी से हुआ। इसके साथ ही जो परिचय पत्र बने वे विद्यालयों पर भेजे जाने लगे। बोर्ड परीक्षा में परिषदीय विद्यालयों से 1556 शिक्षकों की ड्यूूटी कक्ष निरीक्षक के पद पर लगी है जबकि माध्यमिक विद्यालय के 2607 शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षकों का परिचय बन कर तैयार हो चुका है। उसे विद्यालयवार भेजा जा रहा है। बताया कि बिना परिचय पत्र के कोई भी शिक्षक ड्यूटी नहीं कर सकेगा। अगर किसी दूसरे के परिचय पत्र पर कोई शिक्षक ड्यूटी करता पाया जाएगा तो उसके विद्यालय बोर्ड के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed