फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teacher training is essential for improving education.

Sant Kabir Nagar News: शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण जरूरी

Tue, 28 Jul 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 28 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teacher training is essential for improving education.
मेंहदावल। शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों का समय-समय पर प्रशिक्षण जरूरी है। शिक्षकों का प्रशिक्षण अच्छा होने पर ही छात्रों के सीखने के अनुभव में वृद्धि होगी और छात्रों की सहभागिता बढ़ेगी।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार को बीआरसी पर शुरू हुए बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों व शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए बीईओ आशीष कुमार सिंह ने कहा। उन्होंने सभी संदर्भदाताओं से कहा कि आप सभी ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षकों को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करें। प्रशिक्षण को निर्धारित समय में पूरा कराने व प्रशिक्षण के उद्देश्यों को विद्यालय के शिक्षकों तक पहुंचाने का दायित्व संदर्भदाताओं पर है।
विज्ञापन

उन्होंने संदर्भदाताओं से कक्षा तीन में चलने वाली एनसीईआरटी गणित मेला पुस्तक पर शिक्षकों से विस्तृत चर्चा किया और पुस्तक वीणा-एक व दो और गणित मेला से संबंधित प्रश्नों का समाधान किया। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को भाषा व गणित विषय को सीखने की प्रक्रिया सरल बनाने और सीखने में रुचि बनाए रखने के उद्देश्य से ही ब्लॉक के सभी शिक्षकों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम चरण में दो बैच के प्रशिक्षण की शुरुआत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दोनों बैच में 50-50 प्रशिक्षु शिक्षकों को रखा गया है। प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण है। नई पुस्तकें इसी वर्ष एनसीईआरटी द्वारा संचालित की गई हैं अतः आप शिक्षक प्रशिक्षण के महत्व को समझते हुए सीखें और इसका प्रयोग विद्यालय में करें ताकि प्रशिक्षण का उद्देश्य पूरा हो सके। इसके बाद संदर्भदाता अनूप कुमार सिंह, निशांत त्रिपाठी, प्रफुल्ल त्रिपाठी, उदयशंकर पाठक व सर्वेश त्रिपाठी की अगुवाई में प्रतिभागियों का पंजीकरण करते हुए उन्हें स्टेशनरी वितरित की गई। इसके बाद संदर्भदाताओं और प्रतिभागियों के बीच परिचय सत्र पूरा होने के बाद प्रशिक्षण शुरू हुआ। इस अवसर पर मनीष पाठक, अरविंद त्रिपाठी, धर्मेंद्र, प्रेमनाथ, संजय कुमार, विनोद कुमार, चंद्रप्रकाश, दिनेश, सुरेखा त्रिपाठी, प्रेमनाथ, नितेश कुमार सिंह, मीना पांडेय, विमला सिंह, शकुंतला, अकबरी बानो, रजिया खातून, रामज्ञान यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed