फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teacher oppont barnd ambesdor

Sant Kabir Nagar News: डॉ. नीतू यादव बनीं पारिस्थितिकी ब्रांड एंबेसेडर

Thu, 23 Mar 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 23 Mar 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
teacher oppont barnd ambesdor
पारिस्थितिकी ब्रांड एंबेसडर बनी डॉ नीतू यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद की रसायन विभाग की प्रवक्ता डॉ. नीतू यादव को पारिस्थितिकी ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है। उनकी इस सफलता पर शिक्षकों ने बधाई दी है।
डॉ. नीतू यादव ने बताया कि फॉस्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी उदयपुर तथा पारिस्थितिकी एवं आजीविका कार्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान एवं राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खान संरक्षण मंच निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय आर्द्र भूमि दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय लेखन प्रतियोगिता दो फरवरी को डिजिटल माध्यम से हुई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार आर्द्रभूमि क्षेत्र जिनमें अंतर्देशीय आर्द्रभूमि (जैसे दलदल, प्राकृतिक तालाब, झीलें, नदियां, बाढ़ के मैदान इत्यादि) तटीय आर्द्रभूमि (जैसे खारे पानी के दलदल, मैंग्रोव, लैगून और प्रवाल भित्तियां इत्यादि) तथा मानव निर्मित आर्द्रभूमि जैसे मछली के तालाब, चावल के खेत, नमक बनाने के कुंड, मानव निर्मित तालाब, बांध व अन्य जलाशय इत्यादि आते हैं, का संरक्षण करना है, और उन्हें उनके मूल स्वरूप में वापस लाना है। इसके लिए उन्हें जिले में जागरूकता बढ़ाने के लिए ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी इस सफलता पर प्रधानाचार्य आशा यादव, डॉ. आरएन मिश्र, विरेंद्र विश्वकर्मा, सतेंद्र कुमार, सोनिया, आलोक पाठक, आस्था यादव, एकता राय, मधु मिश्रा, राजेश वर्मा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed