Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teacher cluster deliberates on educational quality

Sant Kabir Nagar News: शिक्षक संकुल ने किया शैक्षिक गुणवत्ता पर मंथन

Mon, 23 Nov 2026 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teacher cluster deliberates on educational quality
सेमरियावां बीआरसी पर ​शिक्षक संकुल की बैठक हुई-संवाद
सेमरियावां। ब्लॉक के सेमरियावां, बाघनगर, उसराशहीद, कानपारा, दुधारा, परसा शेख, तिलजा, सालेहपुर समेत 12 न्याय पंचायत में शिक्षक संकुल की मासिक बैठक आयोजित की गई। न्याय पंचायत सेमरियावां बैठक की अध्यक्षता नोडल संकुल शिक्षक जफीर अली ने की। उन्होंने निर्धारित एजेंडे के अनुसार बैठक में शामिल विभिन्न शैक्षिक एवं विभागीय बिंदुओं की जानकारी देते हुए शिक्षकों के साथ विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर बनाने, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर नवाचार अपनाने, बालवाटिका के प्रभावी संचालन, बच्चों में उच्च स्तरीय चिंतन कौशल, समस्या समाधान क्षमता, क्रिटिकल थिंकिंग, पीयर लर्निंग एवं ग्रुप लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। डिजिटल संसाधनों के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

जफीर अली ने प्रेरणा सूची के 13 मानकों एवं प्रेरणा गीत के नियमित अभ्यास की जानकारी देते हुए प्रार्थना सभा में सभी 13 गतिविधियों को रोटेशन के आधार पर शामिल करने पर बल दिया। वार्षिक शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम की प्रगति एवं समय से पूर्णता सुनिश्चित करने तथा शिक्षण योजनाओं पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड भरने एवं विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति का आकलन करने की प्रक्रिया बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निपुण लक्ष्य एप एवं निपुण तालिका के माध्यम से बच्चों के अधिगम स्तर का आकलन करने तथा उनकी शैक्षिक कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर चर्चा हुई। यू-डायस प्लस पोर्टल पर विद्यालय, विद्यार्थी एवं शिक्षक प्रोफाइल का शत-प्रतिशत अपडेट सुनिश्चित करने तथा प्रेरणा पोर्टल पर खेलकूद गतिविधियों से संबंधित सूचनाओं को समय से अपलोड करने के विषय में भी जानकारी दी गई।
बैठक के अंतिम सत्र में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए। आगामी माह की शैक्षिक प्राथमिकताओं एवं कार्ययोजना पर विचार-विमर्श करते हुए विद्यालयों को निपुण विद्यालय एवं ग्रेड-कम्पोजिट विद्यालय बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

बैठक में अब्दुर्रहीम, मनोज कुमार अनिल, राज मुनि, मो आजम, शोएब अख्तर, अवधेश कुमार, अवनीश कुमार शुक्ल, विनय कुमार मिश्र, अबुल कलाम, नुजहत बतूल, बुशरा उमर, खुर्शीद जहां, शमा अजीज खान, सरवरी खातून, अब्दुल खालिक, ज्ञान चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed