फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teacher beaten up for protesting against eve-teasing

Sant Kabir Nagar News: छेड़खानी का विरोध करने पर शिक्षक को पीटा

Thu, 24 Nov 2022 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher beaten up for protesting against eve-teasing
छेड़खानी का विरोध करने पर शिक्षक को पीटा
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शिक्षक संघ करेगा आंदोलन
धनघटा (संतकबीरनगर)। बुधवार दोपहर में क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में गांव निवासी युवक सहायक अध्यापिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। वहां मौजूद एकेडिमक रिसोर्ट पर्सन (एआरपी) ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उनकी मारपीट कर दी। मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गया। पीड़ित शिक्षक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
आरोप है कि सहायक अध्यापिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दोपहर में बच्चों के भोजन की छुट्टी के बाद बैठकर बातचीत कर रही थीं। उसी समय गांव निवासी एक युवक पहुंचा और सहायक अध्यापिका व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। एआरपी शिवप्रताप राय विद्यालय का निरीक्षण कर रहे थे। जब दोनों महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होते हुए उन्होंने देखा तो युवक को ऐसा करने से रोकने लगे।
विज्ञापन

आरोपी युवक ने एकेडिमक रिसोर्ट पर्सन शिवप्रताप राय की डंडे से पिटाई कर दी और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। शिक्षकों ने आरोपी पर विद्यालय का अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाया है। बीईओ ध्रुव कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शिक्षक ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने से कतरा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूछने पर एसओ केडी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस ने यदि मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो शिक्षक संघ धनघटा थाने का घेराव करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed