फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Teach villagers about water conservation measures

Sant Kabir Nagar News: ग्रामीणों को जल संचयन के उपाय बताए

Sat, 14 Mar 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Teach villagers about water conservation measures
संतकबीरनगर। सदर विधायक अंकुरराज तिवारी की अध्यक्षता में बघौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत रसहरा में पेयजल योजना से संबंधित जल अर्पण का आयोजन किया गया। इसमें जल के उपयोग के संचालन व रखरखाव के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विधायक अंकुरराज तिवारी ने महिलाओं एवं बच्चों को भविष्य एवं स्वास्थ्य को लेकर पेयजल की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि इसी तरह से अन्य 134 नल पेयजल योजनाओं को भी पूर्ण कराकर ग्रामवासियों को लाभान्वित करें। कहा कि जल अर्पण कार्यक्रम पेयजल योजना के अंतर्गत निर्मित समस्त इकाइयों के देखरेख ग्रामपंचायत स्तर पर सामुदायिक सहभागिता से की जानी है एवं जल संचयन के बारे में जानकारी देने के साथ, जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने पेयजल योजना रसहरा से जुड़े उत्कृष्ट कार्य करने वालों में एफटीके महिलाओं, पंप ऑपरेटर एवं ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीपीआरओ मनोज कुमार, प्रधान प्रतिनिधि चन्द्रिका प्रसाद, जल निगम के अधिशासी अभियंता डॉ. महेेंद्र राम, इं. राजेश कुमार, सहायक अभियंता जयनारायण यादव, अभिषेक पांडेय, चंद्रशेखर यादव, मनोज पाल, प्रभुत्व सिंह, अभिषेक सिंह, आनंद सिंह, प्रशांत पटेल, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed