फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tea seller killed in accident

हादसे में चाय विक्रेता की मौत

Mon, 14 Nov 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Mon, 14 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Tea seller killed in accident
हाइवे जाम। - फोटो : अमर उजाला
 कोतवाली क्षेत्र में हाइवे पर स्थित चुरेब चौराहे के पास सोमवार की शाम को डीसीएम की चपेट में आने से एक साइकिल सवार चाय विक्रेता की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने डीसीएम को मीरगंज में छोड़ दिया और भाग निकला। खबर पर आस-पास के लोगों के साथ  कांटे चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हाइवे पर चल रहे मरम्मत कार्य और उसी दौरान हुई  दुघर्टना के बाद वाहनों की कतार लग गई । इससे करीब एक घंटे तक हाइवे जाम रहा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके जाम समाप्त कराया।             
विज्ञापन

 क्षेत्र के अमावा गांव निवासी 30 वर्षीय राधेश्याम पुत्र रामजीत  विश्वकर्मा चुरेब बाजार में गोश्त मंडी के पास चाय की दुकान चलाता था।  हाईवे पर भुजैनी से लेकर भुवरिया तक सड़क के एक लेन में मरम्मत कार्य चल रहा था। चाय विक्रेता  राधेश्याम साइकिल से चुरेब बाजार के पास सड़क पार रहे थे। उसी दौरान बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रही एक डीसीएम ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे चाय विक्रेता घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। बाद में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस घायल को जिला अस्पताल भेजवाई, जहां देखते ही डॉक्टरों ने चाय विक्रेता को मृत घोषित करर दिया। चौकी इंचार्ज रामभवन यादव ने बताया कि डीसीएम पर भैसे लदी थी। चुरेब से भुवरिया तक सड़क का मरम्मत कार्य होने से एक तरफ से वाहनों का आवागमन हो रहा था। उसी दौरान डीसीएम की चपेट में आने चाय विक्रेता राधेश्याम की मौत हो गई। शव के साथ डीसीएम को भी कब्जे में ले लिया गया है। जबकि चालक मौके से भागने में सफल रहा। पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।      
विज्ञापन


दुर्घटना में कार चालक घायल
बघौली।  कोतवाली क्षेत्र के जंगल कला गांव के पास सोमवार को एक ट्रक और कार में टक्कर हो जाने से  कार चालक घायल हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। मेंहदावल से खलीलाबाद की तरफ जा रही एक कार आगे चल रही  टेंपों को ओवरटेक करने का प्रयास किया। उसी दौरान सामने से गुजरी ट्रक से  कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक बेलहरखुर्द निवासी दिलीप  कुमार पुत्र शिवनाथ घायल हो गए। उनके दाहिने कंधे में काफी चोट लगने की बात बताई गई। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए और घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल भेजवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में तीन घायल
हैंसर। धनघटा- उमरिया बाजार मार्ग पर सोमवार की सुबह नेतवापुर गांव के समीप टेंपो और बाइक के बीच हुई टक्कर में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लोग आनन फानन में सीएचसी मलौली पहुंचाए, जहां उनका इलाज चल रहा था। सरयू नदी के बिड़हर घाट पर स्नान करने जिगिना गांव निवासी 62 वर्षीय मीना देवी पैदल जा रही थी। उनके बगल से जा रही बाइक को एक टेंपो ने टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार रामगनेश 32 वर्ष और शंभू 28 वर्ष  मीना के ऊपर ही गिर गए। हादसे में महिला समेत बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को लोगों के सहयोग से पुलिस ने सीएचसी मलौली पहुंचवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed