फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Target set to purchase 40 thousand metric tons of paddy: ADM

40 हजार मीट्रिन टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित : एडीएम

Sat, 28 Sep 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 28 Sep 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Target set to purchase 40 thousand metric tons of paddy: ADM
- एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, 41 केंद्र अनुमोदित
विज्ञापन


संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में धान खरीद के संबंध में क्रय संस्थाओं, जिला स्तरीय अधिकारियों तथा क्षेत्रीय विपणन अधिकारियों व विपणन निरीक्षकों की बैठक हुई। इसमें बताया गया कि धान खरीद का लक्ष्य 4 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया गया।
एडीएम ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में न्यूनतम समर्थन मूल्य सामान्य धान 2300 रुपये प्रति क्विंटल एवं ग्रेड ए 2320 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। धान की आवक प्रारंभ होते ही किसानों का धान सुविधाजनक तरीके से क्रय केंद्र पर खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


एडीएम ने एजेंसियाें के जिला प्रबंधकों को बताया गया है कि इस वर्ष जनपद में शासन द्वारा कुल 54 क्रय केंद्रों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष प्रथम चरण में जनपद में कुल 41 क्रय केंद्रों का अनुमोदन किया जा चुका है। जिनमें से खाद्य विभाग के 32, पीसीएफ के आठ एवं भाखानि के एक क्रय केंद्र डीएम ने अनुमोदित किया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है इस वर्ष धान खरीद एक नवंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक होगी। पिछले वर्ष के सापेक्ष समर्थन मूल्य में 117 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि हुई है। कृषकों को धान विक्रय के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने निर्देशित किया गया कि केंद्र वहीं स्थापित किया जाए जहां धान की आवक अधिक हो। समस्त एजेंसियों के जिला प्रबन्धकों को कड़ा निर्देश दिया गया कि जनपद में लक्ष्य के अनुरूप क्रय केंद्रों को अनुमोदित कराते हुए केंद्रों पर सभी व्यवस्था पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

इस दौरान डिप्टी आरएमओ कमलेश सिंह, एआर कॉपरेटिव आनंद कुमार मिश्र, जिला प्रबंधक पीसीएफ अखिलेश यादव, पीसीयू एजेंसी नोडल अखिलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed