{"_id":"602d57648ebc3ee96665ccf7","slug":"tanvir-become-nayab-tehsildaar-khalilabad-news-gkp3851416176","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर तनवीर का नायब तहसीलदार पद पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर तनवीर का नायब तहसीलदार पद पर चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजीनियर तनवीर का नायब तहसीलदार पद पर चयन
यूपीपीसीएस का परिणाम घोषित होने पर परिवार में जश्न का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। क्षेत्र के बाघनगर निवासी इंजीनियर तनवीर अहमद का नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है। परिजनों को तनवीर के चयन की जानकारी हुई तो घर में जश्न शुरू हो गया।
इंजीनियर तनवीर अहमद ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा हिंद विकास एकेडमी बाघनगर से हुई। वर्ष 2005 में हाईस्कूल की परीक्षा किसान इंटर कॉलेज रसूलपुर तरैता बस्ती और इंटरमीडिएट वर्ष 2007 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से किया। अलीगढ़ विश्वविद्यालय से वर्ष 2012 में बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) उत्तीर्ण करने के बाद टाटा कंपनी दिल्ली में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर नौकरी मिली। नौकरी के दौरान ही दिल्ली में रहकर वह तैयारी भी करते रहे। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वाध्याय करते रहे। पिता डॉक्टर शकील खान ने बताया कि बेटे का चयन नायब तहसीलदार पद पर होने से परिवार बेहद खुश है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मां जैनब खातून, बड़ा भाई तनसीब रोमी व इंजीनियर मोहम्मद रफी व बहन नसरीन, नौसीन ने बधाई दी। विधायक दिग्विजय नरायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे, रज्जाक, ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद, अफजाल अहमद, अब्दुल हकीम, मुनीर अहमद, एजाज अहमद, अबूबकर चौधरी आदि ने भी बधाई दी।