{"_id":"69f7bc434f38e5fe940791e6","slug":"tank-construction-in-baijnathpur-is-incomplete-villagers-do-not-get-clean-water-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-149999-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बैजनाथपुर में टंकी निर्माण अधूरा, ग्रामीणों को नहीं मिला स्वच्छ जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बैजनाथपुर में टंकी निर्माण अधूरा, ग्रामीणों को नहीं मिला स्वच्छ जल
विज्ञापन
हर घर जल का सपना रह गया अधूरा, तीन साल पहले शुरू हुआ था पानी की टंकी का निर्माण कार्य
लोहरैया। जल जीवन मिशन के तहत बैजनाथपुर में बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इस परियोजना से बैजनाथपुर, गरथवलिया, कोटिया और गायघाट गांवों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। इससे शुद्ध पेयजल का सपना अधूरा रह गया है।
बैजनाथपुर में करीब तीन साल पहले पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू हुआ। इसके साथ ही पानी की टंकी का निर्माण शुरू कराया गया, लेकिन पानी की टंकी का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है। चहारदीवारी के बाहर लगाए गए साइन बोर्ड पर न तो परियोजना की लागत का उल्लेख है, न ही टंकी की क्षमता और कार्य पूर्ण होने की तिथि ही अंकित है।
ग्रामीण दिनेश, रामू, रमेश और प्रवीन का कहना है कि जब इस योजना की शुरुआत हुई थी, तब उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही हर घर तक साफ पानी पहुंचेगा, लेकिन तीन वर्ष बीतने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा है और हर घर जल का सपना अधूरा रह गया है। इन लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य की गति धीमी है और किसी प्रकार की स्पष्ट समय सीमा तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
इसके कारण लोगों को अब भी हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ रहा है। जहां कई बार पानी की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में रहती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएं, परियोजना से संबंधित सभी जानकारी सार्वजनिक की जाए और जल्द से जल्द टंकी का निर्माण करते हुए गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। अधिकारियों को चाहिए कि निर्माण कार्य की निगरानी बढ़ाएं, पारदर्शिता सुनिश्चित करें और समयबद्ध तरीके से योजना को पूरा कर ग्रामीणों के “हर घर जल” के सपने को साकार करें।
000000000000000000
अधूरी पेयजल परियोजनाओं को पूर्ण कराने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं। जहां पर भी कार्य अधूरा है, वहां जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा और लोगों को स्वच्छ व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
-महेंद्र कुमार राम, अधिशासी अभियंता, जल निगम