{"_id":"67eade85a3f803e7ed0b7399","slug":"talk-to-farmers-and-speed-up-wheat-procurement-additional-commissioner-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-130602-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों से वार्ता कर गेहूं खरीद में लाएं तेजी : अपर आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों से वार्ता कर गेहूं खरीद में लाएं तेजी : अपर आयुक्त
Mon, 31 Mar 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
नवीनमंडी में स्थित गेंहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते अपर आयुक्त विपणन।
संतकबीरनगर। अपर आयुक्त विपणन राममूर्ति पांडेय ने सोमवार को गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को अधिक से अधिक गेहूं खरीद का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों से संवाद स्थापित कर गेहूं क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए प्रेरित करने को कहा।
जिले में गेहूं खरीद के लिए 48 क्रय केंद्र बने हैं। इसमें 22 केंद्र खाद्य विभाग, 22 केंद्र पीसीएफ, तीन केंद्र एफसीआई और एक केंद्र मंडी समिति का है। यहां पर 17 मार्च से गेहूं खरीद के लिए बैनर लगाया गया है, लेकिन अभी तक जिले में गेहूं खरीद नहीं हो पाई है। किसान अब गेंहू की कटाई कर रहे हैं। जिसके बाद गेहूं खरीद में तेजी आ सकती है। सोमवार को नवीन मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर अपर आयुक्त विपणन राममूर्ति पांडेय और आएफसी बस्ती मंडल दिनेश मिश्र पहुंचे।
उन्होंने वहां पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि गेहूं खरीद के लिए किसानों से संपर्क करें। मोबाइल टीम को गांव में भेजे। अगर कोई किसान घर पर ही गेहूं बेच रहा है तो वहीं खरीद कर लें। जिससे किसानों को क्रय केंद्रों तक न आना पड़े। एक दो दिन में जिले को गेहूं खरीद का लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा। गेहूं खरीद में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतें।
विज्ञापन
किसानों को बेवजह परेशान न किया जाए। क्रय केंद्रों पर पानी और किसानों के बैठने का इंतजाम किया जाए। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह, मंडी सचिव शिवनाथ यादव समेत अन्य मौजूद रहे।