फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Take advantage of CM Youth Entrepreneur Scheme: Satish

सीएम युवा उद्यमी योजना का लाभ उठाएं : सतीश

Thu, 14 May 2026 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Take advantage of CM Youth Entrepreneur Scheme: Satish
पौली सभागार के बैठक में उपस्थित कार्यकर्ती
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर बुधवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का शिविर पौली व बघौली ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया। इसमें हायक आयुक्त उद्योग सतीश कुमार व जितेन्द्र कुमार गौतम ने योजना के बारे में अवगत कराया। कहा कि योजना के प्रथम चरण में पांच लाख तक की परियोजनाओं के लिए चार वर्षाें तक 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त तथा कोलेटरल गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूर्वांचल क्षेत्र के आवेदकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा, जो परियोजना ऋण के साथ मुक्त किया जाएगा। योजना की पात्रता में आयु सीमा 21 से 40 वर्ष, शैक्षिक योग्यता न्यूनतम कक्षा आठ उत्तीर्ण तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है। योजनान्तर्गत आवेदन पत्र केवल आनलाइन विभागीय पोर्टल पर ही प्राप्त किए जा रहे हैं। मिशन निदेशक ने जनपद का लक्ष्य 1600 निर्धारित किया गया है। सहायक आयुक्त उद्योग ने कहा गया कि सीएम युवा योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत बेरोजगार युवाओं-युवतियों को स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने जनपद के युवाओं-युवतियों से योजनान्तर्गत अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने की अपील किया। सीएम फैलो जया राना ने गुगल प्ले स्टोर से सीएम युवा ऐप डाउनलोड करके योजना की तकनीकी जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में शैलेंद्र कुमार राव, जगदम्बा प्रसाद, शिवांगी चौधरी, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed