{"_id":"674df628c5ce3f685806048a","slug":"take-action-against-officers-with-poor-ranking-divisional-commissioner-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-124839-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब रैकिंग वाले अधिकारियों पर करें कार्रवाई : मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब रैकिंग वाले अधिकारियों पर करें कार्रवाई : मंडलायुक्त
Mon, 02 Dec 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंडलायुक्त बस्ती मंडल एवं नोडल अधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों, निर्माण कार्यों आदि की समीक्षा हुई। निर्देश दिए कि धान क्रय केंद्रों पर नियमित रूप से धान खरीद की जाए। किसानों को क्रय केंद्रों पर कोई असुविधा न होने यह सुनिश्चित कराया जाए। कहा कि कार्यों के संचालन एवं क्रियान्वयन में लापरवाही के कारण सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैकिंग दर्शाने वाले विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
मंडलायुक्त ने कहा कि जनपद में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखी जाए। उर्वरक बिक्री केंद्रों का निरीक्षण तथा ओवर रेटिंग आदि के संबंध में सचेत रहने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने गो-आश्रय स्थलों की स्थिति, पशुओं के रहने की व्यवस्था, हरा चारा, भूसा, पानी आदि की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया। किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल निराकरण किया जाए। सड़कों की मरम्मत एवं नव निर्माण कार्यों में कार्य योजना की भी जानकारी ली और निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ से जनपद चिकित्सालय सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों एवं दवाओं की उपलब्धता, मेडिकल उपकरणों के क्रियाशील रहने की स्थिति, इमरजेंसी सेवाओं की व्यवस्था, जनपद में एम्बुलेंस की स्थिति एवं उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, एडीएम जय प्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, पीडी संजय कुमार नायक आदि उपस्थित रहे।