फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tactics being adopted to woo voters

Sant Kabir Nagar News: वोटरों को लुभाने के अपनाए जा रहे हथकंडे

Thu, 04 May 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tactics being adopted to woo voters
संतकबीरनगर। जिले में निकाय चुनाव के तहत दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होना है। चुनाव का प्रचार जोर पकड़ चुका है। प्रत्याशी और समर्थक, वोटरों को अपनी तरफ मोड़ने का हर हथकंडा अपना रहे हैं। दावतों का भी दौर शुरु हो गया। हालांकि, मतदाताओं की खामोशी प्रत्याशियों की नींद उड़ा दी है। अब प्रत्याशी और समर्थकों को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं लोग आखिरी वक्त में उनकी जगह दूसरे को न वोट दे दें।
विज्ञापन

मतदाता अब जागरूक हो गए हैं। वे झांसे में नहीं आ रहे। मतदाताओं ने चुप्पी साध ली है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे- वैसे मतदाताओं को जोड़ने-तोड़ने के लिए जोर-आजमाइश भी बढ़ रही है।
विज्ञापन


साहब, नेताजी चुनाव बाद थोड़े न आएंगे
नगर पालिका के सीमा विस्तारित क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को गजब नजारा देखने को मिला। दोपहर करीब दो बजे एक नेताजी मतदाताओं को एकत्र कर बता रहे थे, फला प्रत्याशी को वोट दीजिएगा। उसी बीच एक युवक बोल पड़ा कि मीट, शराब और पैसा लेने में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। चुनाव जीतने के बाद कोई भरोसा नहीं है कि नेता जी दोबारा फिर आएंगे अथवा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो कुछ देगा, लेंगे, मगर वोट वहीं देंगे जहां मन कहेगा
इसी तरह विस्तारित क्षेत्र के ही दूसरे गांव में एक नेता जी एक वोटर के घर पहुंचे और जोर-जोर से आवाज देकर बाहर निलकले के लिए गृहस्वामी से कहा। तभी एक महिला अंदर से निकली और बोली कि बताइए क्या कहना है। नेताजी वोट मांगे तो महिला बताई कि कुछ देर पहले दूसरे उम्मीदवार आए थे और साड़ी दे गए हैं, आप क्या देंगे। नेता ने 200 का नोट थमाया। नेता के जाते ही महिला बोली कि चुनाव में भी कंजूसी। अब वोट उसी को देंगे, जहां मन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed