फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tableau of Lord Bholenath came out, people danced

Sant Kabir Nagar News: भगवान भोलेनाथ की निकली झांकी, झूमे लोग

Mon, 16 Feb 2026 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tableau of Lord Bholenath came out, people danced
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रोसयाबाजार। बाबा कुबेरनाथ शिवशक्ति धाम महादेवपुर में भव्य मेला और शिव जागरण का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आए कलाकारों ने सुर लहरियों पर सबको थिरकने को मजबूर कर दिया। इस दौरान निकाली गई झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में अतिथियों को आयोजक मंडल ने धार्मिक पुस्तक, आम का पौधा और तरह-तरह की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गोरखपुर से आई भोजपुरी गायक उर्मिला राज से हुआ। उन्होंने सबसे पहले विघ्नहर्ता भगवान गणेश का वंदन करते हुए गणपति राखो मेरी लाज से शुरुआत की। गायक विनोद यादव ने अपने सुरों में पिरोया तो श्रोताओं के सामने साक्षात विघ्न विनायक की छटा उभर आई। विनोद यादव ने कहा कि देवघर जईबा जलवा चढ़ावे दुखवा दूर होई, किरपा जरूर होई। बारी बारी से अपने गीत के माध्यम से लोगों को भजन के माध्यम से बताया कि भूत भावन भगवान शंकर के ऊपर जलाभिषेक करने से उनकी कृपा होती है और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने अगली प्रस्तुति काव लेके शिव के मनाई हो, शिव मानत नाही पर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र और रुद्राष्टक को अपने सुरों में इस तरह पिरोया कि लोग शिव भक्ति में रम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में गणेश जी, शिव शंकर भुत नाथ, राधाकृष्ण सहित तरह-तरह की झांकी का कार्यक्रम लोगों को मोह लिया। इस मौके पर, प्रमुख संघ जिलाध्यक्ष राममिलन यादव, विधायक गणेश चंद चौहान, नीलमणि, राहुल यादव उर्फ बादल, बलिराम शर्मा, सुरेश शर्मा, ग्रीस चंद नायक, अंकिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed