{"_id":"6254616fea90122db563d6eb","slug":"sweepers-not-found-on-working-place-khalilabad-news-gkp433026723","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोस्टर के अनुसार लगे सफाईकर्मी मौके से नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोस्टर के अनुसार लगे सफाईकर्मी मौके से नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोस्टर के अनुसार लगे सफाईकर्मी मौके से नदारद
मेंहदावल क्षेत्र की ग्राम पंचायत पचनेउरी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विकास खंड की ग्राम पंचायत पचनेउरी में रोस्टर के अनुसार लगाए गए 16 सफाईकर्मियों की जगह मात्र आठ सफाईकर्मी मौके पर देखकर ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने विकास खंड में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत ने मामले की जांच ग्राम पंचायत सचिव को सौंपी है।
मेंहदावल विकास खंड की ग्राम पंचायत पचनेउरी में विकास खंड की ओर से संचारी रोग नियंत्रण व महामारी तथा स्वच्छता को लेकर न्याय पंचायत बेलौली के 16 सफाईकर्मियों को ग्राम पंचायत पचनेउरी में लगाया गया था। लेकिन सोमवार को मौके पर आठ सफाईकर्मी ही साफ-सफाई में जुटे थे। मामले की सूचना ग्राम प्रधान रामरति देवी व उनके प्रतिनिधि गुरुचरन ने ब्लॉक के अधिकारियों को देते हुए शिकायत दर्ज कराई। इस पर एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मौके पर जांच के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी गिरिजेश यादव को भेजा। एक बजे तक मौके पर आठ सफाई कर्मी कार्य करते मिले। ग्राम प्रधान रामरति देवी ने बताया कि 16 सफाईकर्मियों की जगह गांव में आठ सफाईकर्मी कार्य करते मिले। उच्च अधिकारियों के आदेश का रोस्टर के बाद भी पालन सफाईकर्मी नहीं कर रहे। इसकी शिकायत विकास खंड अधिकारी से की गई है। एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव ने बताया कि रोस्टर के अनुसार लगाए गए सफाईकर्मियों की जगह मौके पर आठ सफाईकर्मियों के कार्य करने की शिकायत आई थी। इसकी जांच ग्राम पंचायत अधिकारी को सौंपी गई है। जांच आख्या आने के बाद कार्य के प्रति लापरवाह सफाईकर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।