{"_id":"66688d662bded84684048ade","slug":"sweepers-do-not-come-village-head-complained-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-115910-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नहीं आते सफाईकर्मी, ग्राम प्रधान ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नहीं आते सफाईकर्मी, ग्राम प्रधान ने की शिकायत
Tue, 11 Jun 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
पौली। ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखने के लिए सरकार जहां साफ-सफाई पर विशेष जोर दे रही है, वहीं ग्राम पंचायतों में तैनात सफाईकर्मी पहुंच नहीं रहे हैं। विभागीय अधिकारी भी सुधि नहीं ले रहे हैं, जिसके चलते गंदगी का अंबार लगा है। इस मामले में ग्राम पंचायत धौरहरा के ग्राम प्रधान उदय राज अग्रहरी ने सहायक विकास अधिकारी को शिकायत पत्र देकर ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी को बिना सूचना के गैरहाजिर रहने पर कार्रवाई की मांग की है।
पौली ब्लॉक के ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत धौरहरा में नालियां जाम पड़ी हैं। पंचायत भवन पर गंदगी का अंबार है। शिकायत के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। गांव वाले कार्यक्रम के समय मजदूर लगाकर पंचायत भवन को साफ कराते हैं।
ग्रामीण जितेंद्र गुप्ता, महेश चौरसिया, इंदल गुप्ता, बजरंगी गुप्ता, अमन, चंद्रभान यादव, विजय कुमार, अभिषेक विश्वकर्मा, उदयराज अग्रहरी ने बताया कि गांव में तैनात सफाईकर्मी कब आते हैं पता नहीं चल पाता है। सार्वजनिक व अन्य जगहों पर गंदगी फैली है, जिससे दुर्गंध से दिक्कत हो रही है। साथ ही संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका भी बनी है।
विज्ञापन
इस संबंध में एडीओ पंचायत दल सिंगार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत के सफाईकर्मी को भेजकर सफाई कराई जाएगी और न कार्य करने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।