{"_id":"661583cfe1513f2aea0e3641","slug":"sweeper-dies-after-being-hit-by-vehicle-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112565-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: वाहन की ठोकर लगने से सफाईकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: वाहन की ठोकर लगने से सफाईकर्मी की मौत
Tue, 09 Apr 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
- धनघटा से घर लौटते समय सुरैना के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के सेमरडाडी गांव निवासी सफाई कर्मी की सोमवार देर रात वाहन के चपेट में आने से सुरैना के पास मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार मे चीख-पुकार मर्च गई।
सेमरडाडी गांव निवासी 32 वर्षीय रामनयन हैसर बाजार के ग्राम पंचायत रूपिन में सफाईकर्मी पद पर कार्यरत था। सोमवार की शाम वह साइकिल से सामान खरीदने के लिए धनघटा गए थे। रात में करीब 10 बजे जब घर लौट रहे थे तो सुरैना के पास अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। जिससे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी मलौली भेजा। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने सफाईकर्मी रामनयन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामनयन की मौत की सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। माता-पिता व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। चर्चा है कि जिस वाहन की चपेट में आने से सफाईकर्मी की जान गई वह वाहन धनघटा निवासी एक दवा व्यवसायी की है। पुलिस के मुताबिक अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।