{"_id":"637a725eebca5464d46cc4a0","slug":"suspicious-recent-death-of-teenager-khalilabad-news-gkp458114437","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में किशोर की मौत
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में किशोर की मौत
महुली थाना क्षेत्र के बनियाभार गांव का रहने वाला है कमलेश
धनघटा (संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के बनियाभार में शनिवार देर रात 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में गश खाकर जमीन पर गिर गया। वहां पर मौजूद लोग आननफानन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर लेकर गए। चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
ग्राम बनियाभार निवासी दिनेश चंद्र का 16 वर्षीय बेटा कमलेश महुली स्थित एक विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र है। परिजनों के अनुसार वह शनिवार को घर से खेत में कार्य करने गया हुआ था। इसी दौरान अचानक कमलेश मूर्छित होकर जमीन पर गिर गया। लोगों ने बताया कि कमलेश के मुंह से झाग निकल रहा था।
आननफानन उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर लेकर गए। चिकित्सकों ने कमलेश की मौत होने की पुष्टि कर दी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि परिजनों से किशोर के बारे में जानकारी लेने के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।