फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Suspicious recent death of married woman

Sant Kabir Nagar News: संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

Sat, 06 May 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Suspicious recent death of married woman
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के रईमा में शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई। ससुरालियों ने जहां अज्ञात कारणों से विवाहिता के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की बात कही। वहीं, मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप ससुरालियों पर मढ़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

रईमा गांव निवासी 23 वर्षीय रागिनी उर्फ जूही की शुक्रवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पति का कहना है कि वह शुक्रवार की शाम को खलीलाबाद बरात गया था। रात तीन बजे घर लौटा और सो गया। सुबह उठा तो देखा कि पत्नी दरवाजे के कुंडी से दुपट्टे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। वहीं, गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के रेवड़ा विजयपुर निवासी पीड़ित पिता राम आशीष यादव का आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि विवाहिता की मौत संदिग्ध हाल में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed