फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Suspicion of murder in land dispute and love affair

जमीन विवाद और प्रेम प्रसंग में हत्या होने का शक

Wed, 24 Mar 2021 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Suspicion of murder in land dispute and love affair
जमीन विवाद और प्रेम प्रसंग में हत्या होने का शक
विज्ञापन

धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के मुसहरा गांव निवासी महिला की हत्या और उसकी बेटी को घायल कर देने के मामले में पुलिस ने बुधवार को गांव के ही दो लोगों पर केस दर्ज किया। मृतका के बेटे ने एक आरोपी पर जमीन संबंधी विवाद में हत्या करने का शक जताया। जबकि दूसरे आरोपी पर बहन पर गलत नीयत रखने का आरोप मढ़ते हुए हत्या करने का शक जाहिर किया। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मुसहरा गांव निवासी 42 वर्षीय शांति पत्नी सुरेश 18 वर्षीय बेटी रंजू के साथ बगल के गांव सिंगहा के सीवान में स्थित अपने खेत में मंगलवार को सरसों काटने गई थी। रात पौने आठ बजे खेत से 50 मीटर दूरी पर चकरोड़ पर शांति का खून से लथपथ शव मिला था। जबकि बेटी रंजू घायल मिली थी। घायल रंजू को पहले मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां से रेफर किए जाने पर उसे लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर रात में ही आईजी बस्ती अनिल राय और एसपी डॉ. कौस्तुभ मौके पर पहुंच गए थे और मामले में जानकारी जुटाई। इधर मृतका के बेटे दिलीप का आरोप है कि गांव के दीनानाथ से उसकी जमीन संबंधी रंजिश चल रही है। आशंका जाहिर किया कि उसी रंजिश में दीनानाथ घटना को अंजाम दे सकते हैं। जबकि गांव के सुुनील साहनी उसकी बहन पर गलत नीयत रखते हैं। आशंका जताया कि उसी वजह से सुनील साहनी उसकी मां की हत्या और बहन को मारपीट कर मरणासन्न कर दिया होगा। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों लोगों पर हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज करते हुए दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी सुनील साहनी के परिजन भी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस की जांच में अब तक जो तथ्य सामने आया है, उसके मुताबिक घायल युवती से आरोपी सुनील बातचीत करता था। इस बात की चर्चा जब गांव में उठी तो लोगों के बढ़ते दबाव से आरोपी सुनील जनवरी में जयपुर चला गया था। इधर घायल युवती की शादी तय हो गई और 29 मई को शादी की तिथि निर्धारित हुई। दो दिन पूर्व आरोपी सुनील जयपुर से गांव लौटा था। पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि आरोपी सुनील साहनी से पूछताछ के बाद पुलिस का शक गहरा रहा है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इधर पोस्टमार्टम के बाद जब महिला का शव गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। सीओ रामप्रकाश ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दोनों नामजद आरोपी पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed