{"_id":"6719424a0efd74430d0269fd","slug":"suspended-secretary-who-gave-massage-reinstated-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-122713-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मसाज कराने वाला निलंबित सचिव बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मसाज कराने वाला निलंबित सचिव बहाल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लाॅक के निलंबित सचिव अब्दुल लतीफ को डीएम के अनुमोदन पर डीपीआरओ ने बहाल कर दिया है। ब्लाॅक परिसर में बने ग्राम सचिव आवास और कार्यालय में बैठकर मसाज कराने के वायरल वीडियो के बाद निलंबित सचिव को जांच के बाद रिपोर्ट के आधार डीएम महेन्द्र सिंह तंवर के अनुमोदन पर बहाल कर दिया गया है। सेमरियावां ब्लाॅक में तैनात ग्राम सचिव अब्दुल लतीफ का 20 सितंबर काे सोशल मीडिया पर ब्लाॅक परिसर में बने ग्राम सचिव कार्यालय में मसाज कराते हुए वीडियो वायरल होने के बाद 21 सितंबर को निलंबित कर दिया गया था।
प्रकरण की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत पौली कर रहे थे। इस दौरान जांच अधिकारी ने 16 अक्तूबर को जांच आख्या प्रस्तुत की, जिसमें बताया गया कि निलंबित सचिव अब्दुल लतीफ ने कार्यालय में बैठकर मसाज और मालिश नहीं कराया था और कर्मचारी नियमावली का उल्लंघन नहीं किया।
सचिव द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण और तथ्यों की जांच के आधार पर आरोप निराधार एवं असत्य पाया गया। आदेशानुसार सचिव पूर्व में जारी किए गए क्लस्टर में कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
हालांकि पत्र के अनुसार सचिव कार्यालय में बैठकर मसाज और मालिश कराते नहीं पाए गए जबकि वायरल वीडियो ब्लाॅक मुख्यालय पर स्थित कार्यालय का बताया गया है। जांच रिपोर्ट चर्चा का विषय बनी रही।