फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Survey work for 96.7 percent of houses completed in Mehdawal.

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में 96.7 प्रतिशत मकानों के सर्वे का कार्य पूरा

Fri, 12 Jun 2026 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Survey work for 96.7 percent of houses completed in Mehdawal.
मेंहदावल। जनगणना के प्रथम चरण के तहत तहसील क्षेत्र में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य तेजी से जारी है। जनगणना सर्वर पर दर्ज आंकड़ों के हिसाब से अब तक 96.7 प्रतिशत मकानों के सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है। क्षेत्र में निर्धारित 835 एचएलबी से 808 में काम पूरा हो चुका है। शेष 27 एचएलबी का काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चार्ज अधिकारी द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कर्मचारियों को दायित्वों का निर्वहन करने को निर्देशित करने का निर्देश जारी किया है। तहसीलदार अल्पिका वर्मा ने बताया कि मेंहदावल ब्लॉक में सात, सांथा में चार, सबसे अधिक बेलहर कला में 16 प्रगणकों के द्वारा जनगणना आंकड़ों के तहत मिले अपने दायित्वों का निर्वहन करने में लापरवाही बरतने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में शत-प्रतिशत कर्मचारियों व नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला, तहसील एवं नगर निकाय स्तर पर शिकायत प्रकोष्ठ एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित हैं। यदि जिले के किसी भी शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में किसी मकान, प्रतिष्ठान, परिवार अथवा नागरिक तक जनगणना प्रगणक या पर्यवेक्षक अभी तक नहीं पहुंचे या जनगणना संबंधित कोई अन्य समस्या या शिकायत है तो संबंधित नागरिक सीधे शिकायत प्रकोष्ठ में संपर्क कर अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील स्तर पर चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार तथा नगर निकाय क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी से भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति, परिवार, मकान या क्षेत्र सर्वेक्षण से छूट गया है तो इसकी तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को दें। ताकि समय रहते उसका सर्वे पूरा कराया जा सके। उन्होंने बताया कि पहले चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अब तक 96.7 प्रतिशत का सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है। शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। नागरिकों से उन्होंने जनगणना कार्य में सहयोग करने व सही जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया, ताकि सटीक विश्वसनीय जनगणना सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed