{"_id":"67797bb17093336538094296","slug":"survey-started-for-pm-residence-in-113-gram-panchayats-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126547-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 113 ग्राम पंचायतों में पीएम आवास के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 113 ग्राम पंचायतों में पीएम आवास के लिए सर्वे शुरू
Sat, 04 Jan 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। नए साल में बेघर परिवारों में प्रधानमंत्री आवास मिलने की उम्मीद जागने लगी है। सेमरियावां ब्लॉक के 113 ग्राम पंचायतों में पात्र लोगों का पीएम आवास योजना अंतर्गत सर्वे का काम शुरू हो गया है। पात्रों को आवास मिले, इसके लिए बीडीओ की तरफ से 38 कर्मियों को सर्वे कार्य के लिए लगाया गया है।
सेमरियावां ब्लॉक में सर्वे के लिए ग्राम विकास विभाग, लघु सिंचाई विभाग, पंचायत विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन ,समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी को लगाया गया है। सभी कर्मियों को समय से सर्वे पूरा करके रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। एडीओ पंचायत, एडीओ कृषि, एडीओ आईएसबी, लघु सिंचाई जेई को नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
सभी ग्राम सचिवों को अपने तैनाती क्लस्टर गांव को छोड़कर दूसरे क्लस्टर के गांव में सर्वे करने की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे पात्रों का चयन करने में पारदर्शिता बनी रहे। इसके लिए हर गांव में कर्मचारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
ये होंगे पात्र : ब्लाॅक के विभिन्न गांवों में रहने वाले ऐसे परिवार जिनका कच्चा मकान है, वह पीएम आवास योजना के पात्र माने जाएंगे। जिन परिवारों का आवास जीर्ण-शीर्ण हो गया है उन परिवारों को बुनियादी सुविधायुक्त पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही सर्वेक्षण कार्य को बेहतर ढंग से कराए जाने के निर्देश टीम के कर्मियों को जारी किए गए हैं।