{"_id":"65736d5adb3eaa54ce07edc7","slug":"survey-of-49-acres-of-land-completed-awaiting-permission-from-government-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-6547-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 49 एकड़ जमीन का सर्वे पूरा, शासन से अनुमति का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 49 एकड़ जमीन का सर्वे पूरा, शासन से अनुमति का इंतजार
Sat, 09 Dec 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
मगहर में कताई मिल बदहाल पड़ा। संवाद
-औद्योगिक क्षेत्र बनाने की चल रही तैयारी
- -बंद पड़ी कताई मिल की जमीन पर उद्योग होगा स्थापित
यूपीसीडा ने सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजा है,
-उद्योग स्थापित होने से क्षेत्र के युवाओं को मिलेगा रोजगार
संतकबीरनगर। जिले में औद्योगिक क्षेत्र के विकास की पहल शुरू हो गई है। इसके लिए मगहर के बंद पड़े कताई मिल में उद्योग स्थापित करने के लिए सर्वे का कार्य भी हो चुका है। यूपीसीडा के जरिए हुए सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। अब शासन की तरफ से अनुमति का इंतजार है। शासन की मंजूरी मिली तो यह क्षेत्र एक बार फिर गुलजार होगा। यहां उद्योग धंधे स्थापित होंगे। इसका लाभ शहरवासियों के साथ पूरे जिले को मिलेगा। एक तरफ जिले के विकास को पंख लगेंगे वहीं युवाओं को रोजगार मिलेगा।
मगहर में बंद पड़ी सूती मिल की 47 एकड़ जमीन प्रशासन उद्योग लगाने की तैयारी में है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजी है। साथ ही आग्रह किया है कि इसे औद्योगिक क्षेत्र घोषित किया जाए, ताकि यहां पर उद्योग लगाने का कार्य हो सके।
करीब छह माह पूर्व यूपीसीडा के जरिए सर्वे कराया गया, लेकिन अभी तक शासन से इसकी मंजूरी नहीं मिल सकी है। इसकी मंजूरी मिल जाए तो यहां पर क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही आसपास के क्षेत्र में व्यवसाय करने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले साल हुए इंवेस्टर्स समिट में उद्यमियों ने उद्योग लगाने में दिलचस्पी दिखाई थी, इसमें 64 उद्यमी शामिल हैं, लेकिन जमीन की समस्या बनी हुई है। ऐसे में मगहर के बंद पड़े कताई मिल में उद्योग लगाने की पहल हुई है। यहां उद्योग लगने से काफी सहूलियत होगी। कारण यह है कि यहां आवागमन के दृष्टिकोण से सड़क व रेल मार्ग की सुविधाएं उपलब्ध हैं।
क्षेत्र के लोगों में जगी उम्मीद
मगहर के बंद पड़े कताई मिल में उद्योग लगाने की पहल से आसपास के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। क्षेत्र के निवासी रणविजय, नित्यानंद, रामजीत, धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि कताई मिल बंद हुए कई वर्ष बीत गए हैं। यह जमीन निष्प्रयोज्य हो गई है। ऐसे में यहां उद्योग स्थापित होने से लोगों को रोजगार मिलेगा। इस क्षेत्र में दुकान लगाने वालों को भी इससे लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा।
औद्योगिक क्षेत्र अभी तक खलीलाबाद में ही था, लेकिन बंद पड़ी कताई मिल में उद्योग लगाने की मंजूरी मिली तो इससे क्षेत्र का विकास होगा और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।
- विकास अग्रवाल, उद्यमी
कताई मिल की जमीन पर उद्योग लगाने के लिए सर्वे का कार्य हुआ है। शासन से मंजूरी मिलने पर यहां उद्योग स्थापित कराने का प्रयास होगा। इस दिशा में शासन स्तर पर पहल की जा रही है, जिससे जल्द से जल्द मंजूरी मिल सके।
- अरविंद पाठक, अध्यक्ष, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
बंद पड़ी कताई मिल में उद्योग लगाने के लिए यूपीसीडा के जरिए सर्वे कराकर औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। यहां पर 40 से 50 उद्योग स्थापित हो सकते हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही इसकी मंजूरी मिल जाए।
-महेंद्र सिंह तंवर, डीएम