फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   sun hiding behind clouds

Sant Kabir Nagar News: बादलों की ओट में छिपा रहा सूरज

Mon, 02 Jan 2023 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
sun hiding behind clouds
ठंड से बचने के लिए जूनियर हाईस्कूल में अलाव के पास बैठे लोग। - फोटो : KHALILABAD
बादलों की ओट में छिपा रहा सूरज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। ओस की बूंदों के साथ कड़ाके की ठंड से लोग कांपने को मजबूर हो गए हैं। दिनभर सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा। अधिकतर लोग घरों में कैद रहे। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घरों से निकले लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। कार्यालयों में भी हीटर चलाकर कर्मचारियों ने काम निपटाया।
सोमवार को तापमान एक बार फिर नीचे आ गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिनभर धुंध छाए रहने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालकों को वाहन की दिन में लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

चाय की दुकानों पर भीड़ दिखी। फुटपाथ पर सामान बेचकर दो जून की रोटी का इंतजाम करने वाले ठंड से कांपते नजर आए। सुबह आठ बजे आजाद चौक पर काम की तलाश के लिए मजदूर परेशान दिखे। मजदूर राम अजोर, रंगीलाल आदि ने कहा कि सुबह से आकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन काम नहीं मिल पाया। दुकानें भी देर से खुलीं और शाम को जल्दी बंद हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन ने शहर के 25 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है। तीन रैन बसेरा बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं है। एडीएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ठंड को देेखते हुए अलाव की व्यवस्था कराई गई है। जरूरत के अनुसार और स्थानों पर भी अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी।
...
12वीं तक विद्यालय चार तक बंद
प्रशासन ने ठंड को देखते हुए कक्षा एक से 12 तक विद्यालयों को चार जनवरी तक बंद कर दिया है। इससे बच्चों को थोड़ी राहत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed