फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sun came out in the morning, relief from cold, melting in the evening

Sant Kabir Nagar News: सुबह निकली धूप तो ठंड से मिली राहत, शाम को गलन

Sat, 25 Jan 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 25 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Sun came out in the morning, relief from cold, melting in the evening
जिला अस्पताल के पास धूप में बैठे लोग।
संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। इससे लोगाें को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। बाजारों में चहल पहल देखने को मिली। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामान की खरीदारी करते दिखे। शाम के समय गलन और ठंड का असर दिखा, जिससे लोग अलाव के सहारे हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई दिनाें बाद सुबह में सूर्य के दर्शन हुआ और दिनभर धूप बनी रही। इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल गई है। शहर के बरदहिया बाजार में कपड़े की मंडी पर भीड़ लगी रही तो शहर में भी रौनक दिखी।
विज्ञापन

स्कूलों में छुट्टी होने के चलते बच्चे खेलने में व्यस्त रहे। शाम के समय गलन व ठंड का असर दिखा, जिससे लोग जल्दी ही घर लौट गए। जो लोग जरूरी काम से शहर में रहे वह लोग अलाव के सहारे हो गए। इधर नगर पालिका प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है। ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि जहां पर और जरूरत होगी तो वहां पर भी अलाव जलवाए जाएंगे। इसके साथ ही रैन बसेरा सक्रिय हैं। ,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed