फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Summer Ramayana painting workshop organized

Sant Kabir Nagar News: ग्रीष्मकालीन रामायण चित्रकला कार्यशाला का आयोजन हुआ

Mon, 12 May 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 12 May 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Summer Ramayana painting workshop organized
संतकबीरनगर। भवानी शंकर पांडेय इंटर कॉलेज अमरहा मेंहदावल में चल रहे ग्रीष्मकालीन रामायण एवं वेद अभिरुचि कार्यशाला के छठे दिन राम शबरी मिलन विषय पर चित्रकला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

जिसमे प्रतिभागियों ने चित्रों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के जनपदीय संयोजक चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश के अन्य अन्य जनपदों में कई विधाओं में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिसमें रामचरित मानस गायन एवं वाचन कार्यशाला, रामायण क्ले मॉडल कार्यशाला, रामायण मुख सज्जा एवं मुखौटा कार्यशाला, रामलीला कार्यशला, वेद गान एवं वेद सामान्य ज्ञान कार्यशाला प्रमुख है। चंद्रशेखर मिश्र ने बताया इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को अनुशासन सिखाना एवं भारतीय संस्कृति से नैतिकता की शिक्षा प्रदान कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed