{"_id":"630e40b31fe6c328f171dafa","slug":"suhagins-fast-on-hartalika-teej-wishing-for-husband-s-long-life-khalilabad-news-gkp4487948149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरतालिका तीज पर सुहागिनों ने रखे व्रत, पति के दीर्घायु की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरतालिका तीज पर सुहागिनों ने रखे व्रत, पति के दीर्घायु की कामना की
विज्ञापन
हरतालिका तीज पर गोला बाजार स्थित शिव मंदिर में पूजा करतीं महिलाएं।
- फोटो : KHALILABAD
हरतालिका तीज पर सुहागिनों ने रखे व्रत, पति के दीर्घायु की कामना की
-दिनभर निर्जल व्रत रख कर शाम को की गौरीशंकर की पूजा
-व्रत की महिमा का किया बखान, ब्राह्मणी का पूजन कर सुहाग सामग्रियों का किया दान
-पति की दीर्घायु के लिए मेहंदी रचाई और सौभाग्य सूचक वस्त्र धारण किया
संतकबीरनगर। मंगलवार को हरतालिका तीज के दिन भोर में सहरी सेवन करने के बाद सुहागिनों ने पति की दीर्घायु और कुंवारी कन्याओं ने मनवांछित वर की प्राप्ति के लिए दिनभर निर्जल व्रत रखा। शाम के समय शिव मंदिरों में जाकर गौरीशंकर की फल फूल, सुहाग के वस्त्र, चूड़ी, सिंदूर, आलता आदि से पूजन की। ब्राह्मण की पत्नियों ने पूजा-अर्चना किया तथा दान दिया।
परंपरा के अनुसार भाद्र पद शुक्ल पक्ष की तीज को देवी पार्वती ने निर्जल व्रत रहते हुए शिव की उपासना की और मनवांछित वर पाया था। उसी प्रकार सुहागिन महिलाएं पति के कल्याण और दीर्घायु के लिए यह व्रत करती हैं। वास्तव में शिव ने पार्वती को पूर्व जन्म का स्मरण कराने के उद्देश्य से उन्हें इस व्रत का ध्यान कराया था। ऐसा विद्वानों का कहना है। व्रती महिलाओं ने निर्जल व्रत कर सौभाग्य सूचक वस्त्र आभूषण धारण किया। हाथ में मेहंदी रचाई और पैरों में आलता लगाया, फिर शिव मंदिरों में पहुंच कर पूजन-अर्चन किया। मंगल गीत गाया। तीज व्रत की महिमा का बखान करने के बाद घर वापस लौटकर सास के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। श्रेष्ठ सुहागिन ब्राह्मण पत्नी को दान किया। खलीलाबाद शहर की रहने वाली रीता देवी, कल्पना, शिल्पी मिश्रा, अराधना, त्रिपाठी, सुमन, गीता, पूजा ने बताया कि भोर में दान करने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा।
मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
संतकबीरनगर। तीज व्रत को लेकर शहर में मिठाइयों की दुकानों पर काफी भीड़ रही। लोग तरह-तरह की मिठाई खरीदने को आतूर दिख रहे थे। तीज व्रत करने वाली प्रियंका सिंह, भारती राय, श्वेता त्रिपाठी, सारिका ने बताया कि मिठाई की दुकानों से सोमवार शाम को ही मिठाइयां मंगा ली थीं। व्रत के दिन मिठाई मंगा पाना संभव नहीं था। मंगलवार को भी मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही।