{"_id":"669d6dcb8e6a33dc550a3e16","slug":"suffering-from-scorching-heat-and-humidity-electricity-supply-stalled-for-eight-hours-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-118022-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: तेज धूप व उमस से बेहाल, आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: तेज धूप व उमस से बेहाल, आठ घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
Mon, 22 Jul 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 22 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
-अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा
- एबी केबल डालने के लिए शहर के कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रही
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, जिससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। हालांकि दिन में कई बार बादल छाए और बारिश के आसार बने, लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई। इससे लोगों को निराश होना पड़ा। दूसरी तरफ बिजली कटौती ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है।
रविवार को अधिकतम तापमान 35 तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह के समय तेज धूप निकली। जिसके कारण लोगाें को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। जो लोग घर से बाहर निकले, वह छांव की तलाश में भटकते नजर आए। हालांकि दिन में अचानक बादल छाए गए और बारिश की संभावना बनी रही, लेकिन शाम तक बारिश न होने से उमस बढ़ गई है।
दूसरी तरफ बिजली कटौती ने लोगों की समस्या और बढ़ा दी है। शहर में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आरडीएसएस योजना के तहत पोल लगाने और एबी केबल डालने के लिए बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके कारण गायत्री मंदिर क्षेत्र, पुराना आरटीओ, ट्यूबवेल कालोनी, सरयू नहर कालोनी, भिटवा टोला, पुरानी तहसील आदि इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। शहर निवासी उमेश चंद्र, प्रदीप आदि ने कहा कि उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती के कारण जूझना पड़ा है। इस संबंध में अवर अभियंता अमित सिंह ने कहा कि कार्य होने के कारण बिजली की कटौती की गई थी, जो बहाल हो गई है।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव हुआ है। अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार कम हैं। हालांकि बीच में मध्यम बारिश हो सकती है।
- अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या