{"_id":"6956bde4fc4fa815ca03e4ad","slug":"sudarshan-has-taken-ghaziabads-pride-to-new-heights-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-143743-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सुदर्शन ने गाजियाबाद के गौरव को दिखाया आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सुदर्शन ने गाजियाबाद के गौरव को दिखाया आसमान
Fri, 02 Jan 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
हैंसर में विराट दंगल प्रतियोगिता में आजामइस करते पहलवान=संवाद
धनघटा। हैंसर में बृहस्पतिवार को आयोजित विराट दंगल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, दिल्ली, बनारस, गाजीपुर, गोरखपुर के नामी गिरामी पहलवानों ने कुश्ती कला का नमूना पेश किया। दो लाख रुपये की इनामी कुश्ती रोमांचक रही। भारत केसरी शमशाद व मध्य प्रदेश केसरी ग्वालियर के पहलवान जित्तू के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। वहीं मोहद्दीपुर गोरखपुर के पहलवान सुदर्शन ने गाजियाबाद के पहलवान गौरव को दस मिनट से कम समय में आसमान दिखा दिया।
दिल्ली के धर्मेंद्र चौहान व सतीश लक्कड़ पहलवान बनारस के बीच कुश्ती बराबर रही। रितेश गाजीपुर व हरेंद्र आगरा के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। पंकज गोरखपुर व विक्रम फरुखाबाद, अमन पाल भीटीरावत व आशीश गोरखपुर, विवेक चौहान गोरखपुर व रोहित भीटी रावत, शुभम गुलरिहा व सत्यम गोरखपुर, सचिन खलीलालबद व बृजेश यादव कठवतिया, सीताराम कठवतिया व सौरभ सूरगहना, विकास मोहद्दीपुर व राजवीर भीटी की कुश्ती बराबरी पर छुटी।
धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हैंसर राम आशीष यादव, रविंद्र राय आदि ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू करवाई। कुश्ती का संचालन उमेश राय ने किया। इस मौके पर श्रवण यादव, हरिश्चंद्र यादव, राम निवास यादव, राम फल निषाद, ओम प्रकाश राय आदि मौजूद थे।