{"_id":"57d445904f1c1bbb61318313","slug":"submit-applications-to-22-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 तक जमा करें बोर्ड परीक्षा आवेदन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 तक जमा करें बोर्ड परीक्षा आवेदन पत्र
Sant Kabir Nagar
Updated Sat, 10 Sep 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
students
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के आवेदन पत्र जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही कक्षा नौ और 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ाते हुए सात अक्टूबर निर्धारित कर दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा ने बताया कि शासन ने पत्र भेज कर सूचित किया है कि अगस्त में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आई भीषण बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए विशेष परिस्थितियों में वर्ष 2017 के परीक्षा आवेदन तथा कथा नौ एवं 11 के अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी गई है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा शुल्क संस्था के प्रधान द्वारा चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने एवं वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि अब 22 सितंबर निर्धारित कर दी गई है। इसके साथ ही कक्षा नौ और 11 में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण शुल्क संस्था के प्रधान द्वारा चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने एवं वेबसाइट पर लोड करने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर निर्धारित है। उन्होंने समस्त प्रधानाचार्यों से समय के अंदर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।