फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   subcidy on solar pump

Sant Kabir Nagar News: पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को अनुदान

Tue, 16 Jan 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 16 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
subcidy on solar pump
किसानों को सरकार से अनुदान पर मिलेगा सोलर पंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) के तहत उन्हें अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध कराया जाएगा। पीएम कुसुम योजनांतर्गत दिए जाने वाले अनुदान के लिए किसान आगामी 17 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। लक्ष्य के सापेक्ष किसानों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर अनुदान दिया जाएगा।
सेमरियावां ब्लाॅक के एडीओ कृषि राकेश कुमार सोनी ने बताया कि पीएम कुसुम योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को एग्रीकल्चर वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। आवेदन के साथ किसानों को पांच हजार रुपये टोकन मनी के रूप में ऑनलाइन जमा करने होंगे। योजना के तहत किसान की स्वयं की बोरिंग होगी।
विज्ञापन

सिंचाई के लिए बिजली रहित क्षेत्रों में प्रयोग किए जा रहे डीजल पंप व सिंचाई के अन्य साधनों को भी किसान सोलर पंप में परिवर्तित कर सकते हैं। सोलर पंप की सुविधा पाने वाले किसान भविष्य में उस बोरिंग पर विद्युत कनेक्शन नहीं प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बैंक से ऋण लेकर कृषक अंश जमा करने वाले किसानों को कृषक अवस्थापना निधि से ब्याज में नियमानुसार छूट भी प्रदान की जाएगी। अगर किसान सोलर पंप स्थापित होने के बाद स्थल परिवर्तन करते हैं तो सरकार की ओर से दिए गए अनुदान की संपूर्ण धनराशि उनसे वसूल की जाएगी।



किस पंप पर कितना अनुदान मिलेगा
2 एचपी डीसी व 2 एचपी एसी सरफेस पंप के निर्धारित मूल्य 1,71,716 रुपये पर 1,03,030 रुपये का अनुदान मिलेगा। 2 एचपी डीसी व 2 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप के मूल्य 1,74,073 पर 1,04,444 रुपये, 3 एचपी डीसी व 3 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप के मूल्य 2,30,445 रुपये पर 1,38,267 रुपये, 5 एचपी सबमर्सिबल पंप के मूल्य 3,27,498 रुपये पर 1,96,499 रुपये, 7.5 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप के मूल्य 4,44,094 रुपये पर 2,66,456 रुपये तथा 10 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप के निर्धारित मूल्य 5,57,620 रुपये पर 2,66,456 रुपये का अनुदान केंद्र व राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed