{"_id":"63a0b2d249e37307d8385bdf","slug":"study-class-five-business-cyber-fraud-khalilabad-news-gkp4614873180","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पढ़ाई कक्षा पांच, धंधा साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पढ़ाई कक्षा पांच, धंधा साइबर ठगी
विज्ञापन
पढ़ाई कक्षा पांच, धंधा साइबर ठगी
झारखंड के रहने वाले साइबर अपराधी ममेरे-फुफेरे भाइयों के गैंग के निशाने पर सेवानिवृत्त दरोगा
पेंशन सही कराने के नाम पर खलीलाबाद के सेवानिवृत्त दरोगा से ठग लिए थे 3.10 लाख रुपये
कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस ने की पूछताछ तो चौकाने वाले तथ्य हुए उजागर
संतकबीरनगर। पांचवीं तक पढ़ाई करने वाले झारखंड के ममेरे-फुफेरे भाइयों की गैंग का धंधा साइबर ठगी का है। इस गैंग के निशाने पर सेवानिवृत्त दरोगा रहते हैं। इस गैंग ने जिले के रहने वाले एक सेवानिवृत्त दरोगा को भी ठगी का शिकार बनाया था। दोनों आरोपी मिर्जापुर में पकड़े गए थे। इन्हें कोतवाली पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ किया तो कई चौकाने वाले तथ्य उजागर हुए।
शहर के नेदुला निवासी सेवानिवृत्त दरोगा वंशीधर त्रिपाठी को 11 नवंबर को साइबर अपराधियों ने फोन कर खुद को कोषागार का बाबू होना बताया। पेंशन के लिए जीवित प्रमाण पत्र जमा नहीं करने का जिक्र किया और बात-बात में उन्हें विश्वास में ले लिया। उनसे समस्त जानकारी हासिल कर ली और उनके खाते से 3.10 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिए।
पीड़ित दरोगा ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। 17 नवंबर को अज्ञात पर जालसाजी और आईटी एक्ट का केस दर्ज कराया। कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि इस मामले की विवेचना की जा रही थी। 19 दिसंबर को मिर्जापुर जिले में दो साइबर अपराधी पकड़े गए। उनकी पहचान मनीष कुमार शाह निवासी साहबगंज झारखंड और संतोष कुमार मंडल निवासी देवघर जिला थाना मोहनपुर झारखंड के रूप में हुई।
विज्ञापन
दोनों साइबर अपराधी ममेरे-फुफेरे भाई हैं। साइबर अपराधियों ने मिर्जापुर जिले के चुनार के रहने वाले सेवानिवृत्त दरोगा पूरन राम से अगस्त 2022 में पेंशन दुरुस्त कराने के सबंध में फोन पर वार्ता की और एक सप्ताह के भीतर उनके खाते से 35 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित दरोगा ने परिक्षेत्रीय साइबर थाना मिर्जापुर में मुकदमा दर्ज कराया था। साइबर अपराधियों के पास से मिले मोबाइल फोन में खलीलाबाद के सेवानिवृत्त दरोगा से हुई ठगी की घटना के रिकॉर्ड मिले।
दोनों को 12 दिसंबर को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में साइबर अपराधी 26 वर्षीय मनीष कुमार शाह ने बताया कि वह कक्षा पांचवीं तक पढ़ा है। संतोष कुमार मंडल उसका ममेरा भाई है। वह पहले ट्रैक्टर चलाता था। मां की मौत होने के बाद मामा के घर देवघर चला गया और उन्हीं की मोबाइल फोन चार्ज की दुकान पर काम करने लगा। मोबाइल चार्ज करने के साथ ही कोल्ड ड्रिंक बेचता था। वहीं उसकी मुलाकात शातिर साइबर अपराधी अजय मंडल से हुई।
पहले वह गूगल व फोन पे पर लोगों को फोन कर तरह-तरह के लालच देकर उनकी जानकारी हासिल कर ठगी का शिकार बनाता था। दो साल से सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को ठगी का शिकार बनाता है। खलीलाबाद के सेवानिवृत्त दरोगा से कोषागार का बाबू बनकर फोन पर बातचीत की। उन्हें विश्वास में लेकर खुद के मोबाइल फोन में ऐनिडेस्क एप अपलोड कर उनका डाटा ट्रांसफर कर लिया। नेट बैकिंग के जरिए सेवानिवृत्त दरोगा के तीन खातों में 3.10 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। इनके खाते से ट्रांसफर 1.06 लाख रुपये जो ब्लॉक करा दिए गए थे, उसे वापस कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जबकि मिर्जापुर के दरोगा से ठगे गए 35 लाख रपये में से कुछ खरीदारी कर लिए थे। संवाद