फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Students were sworn in to follow traffic rules.

Sant Kabir Nagar News: यातायात नियमों का पालन की छात्रों को दिलाई शपथ

Tue, 11 Nov 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 11 Nov 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Students were sworn in to follow traffic rules.
संतकबीरनगर। यातायात प्रभारी परमहंस के अगुवाई में पुलिस टीम ने शहर के इण्डस्ट्रियल एरिया स्थित स्कूल पर सोमवार को यातायात जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। छात्रों को गुड समेरिटन योजना की जानकारी दी। छात्रों को बताया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को शीघ्र चिकित्सा सहायता दिलाने के लिए राह वीर पूर्ववर्ती गुड समेरिटन योजना प्रारंभ की है। इसके तहत वह नागरिक जो किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाते हैं, उन्हें सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि तथा सम्मान-पत्र प्रदान किया जाता है। छात्रों से कहा कि यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार और अन्य को भी दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। बच्चों से यातायात नियम से संबंधित पूछे गये प्रश्नों का सही जवाब देने वाले अंशु चौरसिया (कक्षा 8). वैष्णवी पाण्डेय (कक्षा 6), आदर्श यादव (कक्षा 7), आदर्श यादव (कक्षा 6) को यातायात प्रभारी ने पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed