{"_id":"6615807183849146830b8fe6","slug":"students-up-to-class-12th-will-have-permanent-education-number-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-112571-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बारहवीं तक के छात्रों का होगा परमानेंट एजुकेशन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बारहवीं तक के छात्रों का होगा परमानेंट एजुकेशन नंबर
Tue, 09 Apr 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पेन नंबर पर दर्ज रहेगा छात्रों का पूरा ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों के छात्रों का अपना परमानेंट एजुकेशन नंबर (पेन) होगा। इसमे छात्रों का पूरा ब्यौरा दर्ज रहेगा। यह कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों को बनाया जाएगा। जिसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है।
कक्षा एक से आठवीं तक कुल 1247 परिषदीय विद्यालय हैं। साथ ही सात कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। वहीं 280 माध्यमिक विद्यालय है। इन विद्यालयो में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं का अभी तक रिकार्ड रजिस्टर में रखा जाता था। अब इन विद्यालयों में पंजीकृत कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं की परमानेंट एजुकेशन नंबर बनाया जाएगा। यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं का विवरण अपलोड किया जाएगा। जिसमें छात्र का नाम, पिता माता का नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर, अभिभावक व विद्यार्थी का बैंक खाता, कक्षा, सेक्शन सहित अन्य जरूरी सूचनाएं शामिल रहेंगी।
छात्र- छात्राओं का यू-डायस पोर्टल पर विवरण अपलोड होने के बाद परमानेंट एजुकेशनल नंबर जारी हो जाएगा। इससे किसी भी विद्यार्थी का यू डायस कोड व पेन नंबर से विवरण देखा जा सकेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार छात्र- छात्राओं का पेन नंबर जारी होने से सत्यापन कराने में आसानी होगी और फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। ऐसे छात्र छात्रा जो एक से अधिक विद्यालयो में प्रवेश लेते थे, उन पर लगाम लगेगी। डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्याचार्यों को छात्रों की पूरी जानकारी अपलोड करने को कहा गया है। ताकि पेन नंबर बन सके।