फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Students in council schools will be provided with information about ICT.

Sant Kabir Nagar News: परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को दी जाएगी आईसीटी की जानकारी

Thu, 11 Jun 2026 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 11 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Students in council schools will be provided with information about ICT.

विज्ञापन
मेंहदावल। बेसिक शिक्षा परिषद के संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के लिए शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए जारी एकेडमिक कैलेंडर में शिक्षण व्यवस्था को अधिक प्रभावी व डिजिटल बनाने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके लिए विद्यालयों में तैयारी शुरू कर दी गई है।
बीईओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार कैलेंडर वर्ष में कक्षा-6 से आठ तक के लिए प्रत्येक कालांश में कम से कम 10 मिनट के समय में आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) आधारित शिक्षण को अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सभी अभिभावकों से फोन पर संपर्क और आवश्यकतानुसार घर जाकर विजिट करने के निर्देश दिए गए हैं। अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। छठवीं से आठवीं में विज्ञान विषय के अंतर्गत ही विज्ञान निर्माण गतिविधियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को बढ़ावा देने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओडीओपी और पीएमश्री विद्यालयों के अंतर्गत निर्धारित 22 प्रकार की गतिविधियों को विद्यालयों में संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके अलावा महापुरुषों की जयंती, शिक्षक दिवस, हिंदी दिवस जैसे विभिन्न आयोजनों को मनाने के लिए अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि पहली से तीसरी के बच्चों के लिए कार्य पुस्तिकाओं में दिए गए साप्ताहिक आकलन ‘मैंने सीख लिया’ को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed