फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Students from class 1 to 12th will participate in International Hindi Olympiad

Sant Kabir Nagar News: अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में शामिल होंगे कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थी

Sat, 23 Aug 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 23 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Students from class 1 to 12th will participate in International Hindi Olympiad
संतकबीरनगर। राज भाषा के उत्थान के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड का आयोजन होना है। जिसमे जिले के कक्षा एक से बारहवीं तक के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन कराया जाना है। डीआईओएस ने सभी निजी व सरकारी विद्यालयों को छात्रों से अधिक से अधिक प्रवेश लेने के लिए आवेदन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पारित राष्ट्रीय शिक्षा नीति में हिंदी मातृभाषा को शिक्षा का माध्यम बनाने एवं विद्यालयों में हिंदी ओलंपियाड के आयोजन को प्रोत्साहित किया गया है। इसी शृंखला में हिंदी विकास मंच भी शिक्षित भारत-समर्थ भारत अभियान द्वारा विगत कई वर्षों से देश-विदेश में हिंदी भाषा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में प्रयासरत है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के ज्ञानवर्धन हेतु अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2025 कक्षा एक से बारहवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों को बौद्धिक क्षमता का आकलन, शुद्ध वर्तनी एवं भाषा व्याकरण संबंधी ज्ञान में वृद्धि के साथ-साथ नव उत्साह जागृत करना है। सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं विजेताओं को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को अधिक से अधिक छात्रों को इसमें शामिल कराने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही हिंदी ओलंपियाड कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed