फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Students did not get the book

Sant Kabir Nagar News: छात्रों को नहीं मिली किताब, स्कूल जाने का रास्ता भी खराब, कैसे हो पढ़ाई

Fri, 05 May 2023 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students did not get the book
हरिहरपुर। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद नगर पंचायत हरिहरपुर के परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कायाकल्प योजना भी विद्यालयों को सुविधा उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रही है। जिम्मेदारों की उदासीनता का खामियाजा स्कूल के छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आलम यह है कि स्कूलों में छात्रों को अब तक किताबें नहीं मुहैया कराई जा सकी है। कुछ स्कूलों पर जाने के लिए रास्ता खराब है तो कहीं शौचालय और पेयजल की किल्लत है।
विज्ञापन

छात्रों को नहीं मिलीं किताबें
हरिहरपुर वार्ड-3 सूर्य नगर में स्थित प्राथमिक विद्यालय जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है। इससे बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जा रहा है। इससे स्कूल जाने वाले छात्रों को काफी परेशानी हो रही है। छात्रों को अब तक किताबें मुहैया नहीं कराई जा सकी हैं। प्रधानाध्यापक प्रिया पांडेय ने बताया कि किताबें अभी स्कूल में नहीं आई हैं। स्कूल में शौचालय नहीं है, जिससे छात्रों और शिक्षिकाओं को काफी परेशानी होती है। स्कूल में पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधार के राशन से बन रहा मिड डे मील
कन्या प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर प्रथम में एक ही शौचालय बना है। स्कूल में पेयजल के लिए लगा हैंडपंप काफी दिनों से खराब चल रहा है। प्रधानाध्यापक संध्या यादव ने बताया कि खाता बंद हो जाने के चलते उधार के राशन से मिड डे मील बन रहा है।

स्कूल में लटका रहा ताला, गुरुजी नदारद
पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर द्वितीय में ताला लटका रहा है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सुनील कुमार मौके पर मौजूद नहीं थे। यहां भी पेयजल के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। शौचालय भी प्रयोग के लायक नहीं है। इसी परिसर में चल रहे कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तीन अनुदेशक की तैनाती है। यहां भी पेयजल और शौचालय की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed