फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Students at Kasturba Gandhi Residential Girls' Schools will enhance their knowledge by studying on the e-Vidya portal.

Sant Kabir Nagar News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ई-विद्या पोर्टल पर पढ़कर ज्ञान बढ़ाएंगी छात्राएं

Sun, 30 Aug 2026 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Students at Kasturba Gandhi Residential Girls' Schools will enhance their knowledge by studying on the e-Vidya portal.
संतकबीरनगर/मेंहदावल। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में डिजिटल का दायरा और बढ़ाया जाएगा। स्कूल की स्मार्ट टीवी को डीटीएच से संबद्ध किया जाएगा। राज्य परियोजना कार्यालय से इसका निर्देश दिया गया है। स्कूल टाइम के बाद छात्राएं शैक्षिक गतिविधि से जुड़े ई-विद्या के तहत पांच निशुल्क चैनल देखकर अतिरिक्त ज्ञान प्राप्त कर सकती हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इसमें सांथा, मेंहदावल, बेलहरकला, सेमरियावां, खलीलाबाद, बघौली, नाथनगर, हैंसर बाजार, पौली ब्लॉक शामिल है। इन विद्यालयों में 900 बालिकाएं पंजीकृत हैं। इन स्कूलों को डिजिटल शिक्षा की मुहिम से जोड़ने के लिए पिछले वर्ष सभी कस्तूरबा विद्यालयों में डिजिटल कक्षाओं की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

अब सभी डिजिटल कक्षाओं को डीटीएच से जोड़ा जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षा विभाग की तरफ से ई-विद्या के पांच चैनल शैक्षिक गतिविधि संबंधित शुरू किए हैं। इन चैनलों के माध्यम से शिक्षा बेहतर करने के साथ गुणवत्ता बढ़ाने संबंधित कार्यक्रम प्रसारित होते हैं, जिससे छात्राओं के ज्ञान में वृद्धि होगी और वह नवाचार से परिचित हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कस्तूरबा स्कूलों को स्मार्ट टीवी को डीटीएच से संबद्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे छात्राओं को बेहतर शिक्षा मिल सके। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश अनुसार, स्मार्ट टीवी को डीटीएच से जोड़ने का उद्देश्य यह भी है कि विद्यालय समय के बाद भी छात्राएं ज्ञानवर्धक प्रसारण देख सकें। यह पहल विशेष रूप से उन छात्राओं के लिए फायदेमंद होगी जो सीमित संसाधनों में रहकर पढ़ाई करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed