{"_id":"57b4aafc4f1c1b77766ec1ed","slug":"student-union-elections-the-16-candidates-for-five-positions","type":"story","status":"publish","title_hn":" छात्र संघ चुनाव ः पांच पदों के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव ः पांच पदों के लिए 16 प्रत्याशी मैदान में
sant kabir nagar
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
नामांकन के दौरान दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। जिससे काफी देर अफरातफरी रही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन पत्रों की जांच के बाद एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तस्वीर करीब-करीब बुधवार को साफ हो गई। जांच में सभी 18 नामांकन वैध पाए गए। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए केवल दो छात्रों ने पर्चा खरीदा।
ऐसे में इन दोनों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। वहीं नामांकन पत्र खरीदे जाने से संकाय प्रतिनिधियों के 17 पदों पर चुनाव नहीं होगा। तेज धूप के बावजूद कॉलेज मेें सुबह 10 बजे से ही फोर्स की मौजूदगी में छात्र नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू किया। जिसमें तय समय दोपहर दो बजे तक अध्यक्ष पद के लिए छह, उपाध्यक्ष के लिए चार, महामंत्री के लिए चार, पुस्तकालय मंत्री के लिए दो, संकाय प्रतिनिधि के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
चुनाव अधिकारी डॉक्टर पूर्णेश नारायण सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी वैध पाए गए है। अब अध्यक्ष पद पर छह, उपाध्यक्ष के लिए चार, महामंत्री के लिए चार, पुस्तकालय मंत्री के लिए दो चुनाव मैदान में है। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए दो प्रत्याशियों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया। जिससे इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। इस दौरान मुख्य नियंता डॉक्टर दिग्विजय नाथ पांडेय, डॉक्टर प्रत्यूष दुबे नामांकन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।