{"_id":"6341c1f7105b3d1d4d207f2b","slug":"student-leaders-engaged-in-wooing-voters-khalilabad-news-gkp4532881165","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को लुभाने में जुटे छात्र नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को लुभाने में जुटे छात्र नेता
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर वोट के लिए मनुहार करते छात्र नेता।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
मतदाताओं को लुभाने में जुटे छात्र नेता
एचआरपीजी कॉलेज में 11 अक्तूबर से शुरू होगी छात्रसंघ की चुनाव प्रक्रिया
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होते हुए सरगर्मी बढ़ गई है। संभावित दावेदार छात्र-छात्राओं से संपर्क करना शुरू कर दिए हैं। मुख्य गेट से लेकर कक्षाओं में जाकर अपना परिचय दे रहे हैं। पूरे शहर व कॉलेज परिसर को बैनर व पोस्टर से पट दिया गया है।
एचआरपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया 11 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। 20 अक्तूबर को मतदान और मतगणना होना है। कॉलेज प्रशासन ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। प्रोफेसर राजेश चंद मिश्र को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. अमित कुमार और शशिकांत राव को सहायक चुनाव अधिकारी नामित किया गया है।
कॉलेज के मुख्य गेट से लेकर पूरे परिसर में छात्र नेताओं की अलग-अलग टोली वोट की अपील कर रही है। कक्षाओं में जाकर छात्र हित में होने वाले कार्यों को बता रहे हैं। छात्र नेता सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव में नामांकन 12 अक्तूबर को होना है। 20 अक्तूबर को मतदान और उसी दिन मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि जिसके पास परिचय पत्र होगा, वही विद्यार्थी मतदान कर पाएगा। बाहरी विद्यार्थियों का कॉलेज परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।