{"_id":"6470f05e67c4ca5e550e8107","slug":"student-congretulation-khalilabad-news-c-7-1-182313-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: यूपी बोर्ड के मेधावी हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: यूपी बोर्ड के मेधावी हुए सम्मानित
Fri, 26 May 2023 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 26 May 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
अब्दुल हकीम अब्दुल कलाम प्रोग्रेसिव इन्टर कॉलेज महुआरी में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमरियावां। अब्दुल हकीम अब्दुल कलाम प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज महुआरी में शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें यूपी बोर्ड के 10वीं के टॉपर 10 विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।
मुख्य अतिथि फिरोज अहमद ने कहा कि मेहनत व लगन से पढ़ाई करते रहने से कामयाबी जरूर मिलती है। उन्होंने अपने कार्य के दौरान आने वाली कठिनाइयों का हवाला देते हुए बच्चों को कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जो बच्चे मेरिट अंक से दूर हैं, वह आगे और अधिक मेहनत करें, जिससे वह भी मेरिट सूची में अपना स्थान बना सकें। विशिष्ठ अतिथि कॉलेज के संयुक्त सचिव अदील अहमद ने विद्यार्थियों को स्मार्ट लक्ष्य बनाने पर जोर दिया। लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत व लगन से प्रयास करने से सफलता जरूर मिलती है। पढ़ाई के दौरान अथवा सामान्य जीवन में चीजों गहन अध्ययन किया जाए। छोटी-छोटी चीजें आगे चलकर काफी महत्वपूर्ण साबित होती हैं।
इस दौरान प्रबंधक मोहम्मद शफीक, प्रधानाचार्य इंद्रजीत कुमार, विद्यालय संचालक सलमान अहमद, सुमित कुमार, विजय कुमार, सतीश कुमार, शिवचंद्र, प्रवेश कुमार, विक्रम कुमार, मोहम्मद ताहिर नदवी आदि लोग मौजूद रहे।