फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Student beaten for not giving money for copying, case against two

Sant Kabir Nagar News: नकल के लिए रुपये न देने पर छात्र को पीटा, दो पर केस

Tue, 05 Mar 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 05 Mar 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Student beaten for not giving money for copying, case against two
- सिकरी के राम शंकर सच्चिदानंद पाल इंटर काॅलेज का मामला
विज्ञापन


- परीक्षार्थी की तहरीर पर दो के खिलाफ केस

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के सिकरी में स्थित राम शंकर सच्चिदानंद पाल इंटर काॅलेज में 29 फरवरी को इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे छात्र को नकल के नाम पर एक हजार रुपये न देना महंगा पड़ गया। परीक्षार्थी के ऊपर पिस्टल की बट से कई बार वार करने के बाद पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित छात्र की तहरीर पर विद्यालय के दो लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

पुलिस तहरीर में क्षेत्र के खरवनिया कला निवासी परीक्षार्थी गोपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय देवनाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि वह क्षेत्र के सिकरी स्थित राम शंकर सच्चिदानंद इंटर काॅलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर 29 फरवरी दोपहर 2 बजे इंटरमीडिएट की परीक्षा कमरा नंबर छह में दे रहा था। परीक्षा शुरू होने के करीब एक घंटे बाद कमरे में विद्यालय के आयुष सूर्यवंशी और सर्वेश सिंह पहुंचे। नकल के नाम पर उससे प्रथम किस्त के रूप में एक हजार रुपये जबदस्ती मांगने लगे।
विज्ञापन

परीक्षार्थी गोपाल सिंह के मुताबिक उसने पैसा नहीं देने की बात कहते हुए नकल नहीं करने की बात कही। जिस पर पैसा मांग रहे लोग भड़क गए। परीक्षा खत्म होने के बाद जब वह बाहर गेट पर पहुंचा। आयुष सूर्यवंशी उसे पकड़ लिया और सर्वेश सिंह के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। आयुष ने पिस्टल की बट से उसके शरीर पर कई जगह वार करके घायल कर दिया। पीड़ित छात्र ने पुलिस से सीसीटीवी कैमरा खंगालने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने बताया कि इस मामले में गोपाल सिंह की तहरीर पर आयुष सूर्यवंशी पुत्र संजय पाल निवासी सिकरी व सर्वेश सिंह किडहिरिया के खिलाफ मारपीट और धमकी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed